Dhanbad News : कुसुम विहार में व्यापक पानी की समस्या को लेकर महिला समेत स्थानीय लोगो मे आक्रोश व्याप्त
1 min read
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के कुसुम विहार में व्यापक पानी की समस्या को लेकर महिला समेत स्थानीय लोगो मे आक्रोश व्याप्त है।गुरुवार को लोगो ने पेयजल विभाग तथा नगर निगम के खिलाफ आक्रोश जताया है।लोगो ने बताया कि कुसुम विहार कॉलोनी में विगत 3 महीने से पानी की समस्या हो रही है।स्थानीय लोग पानी खरीद कर पीने को मजबूर है।महिलाएं ने कहा कि इस समस्या को लेकर नगर निगम के पास जाते है तो उनके द्वारा बोला जाता है कि पानी का कनेक्शन कटवा लीजिए।वही पेयजल विभाग के पास जाने पर विभाग के पदाधिकारी कहते है कि जल्द सुचारू कर ली जाएंगी।