Dhanbad News : बिजली की समस्या को लेकर आम नागरिकों ने देशबंधु सिनेमा हॉल के पास पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जताई आक्रोश
1 min read
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के झरिया कोयलांचल में बिजली की समस्या को लेकर गुरुवार को झरिया के आक्रोशित आम नागरिकों ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, धनबाद सांसद, विद्युत अभियंता और झरिया के विपक्ष पार्टियों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर हेमंत सरकार, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और धनबाद सांसद खिलाफ नारेबाजी की और झरिया देशबंधु सिनेमा हॉल के समीप सभी का पुतला जलाया। सुनील तुलस्यान ने मांग करते हुए कहा कि सरकार जनता को पानी व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दे सकतीं, वैसी सरकार को रहने का कोई हक नहीं।
यह भी पढ़े…..Dhanbad News : एक महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर लगाया छेड़खनी का आरोप, थाने में मामला दर्ज
पानी और बिजली की समस्या के प्रति असंवेदनशील, उदासीन विधायक, सांसद, सरकार और विभाग के खिलाफ हेमंत सरकार का पुतला जलाया गया है।आगे उन्होंने कहा कि झरिया विधायक ने परिवर्तन के नाम पर झरिया के लोगों का वोट लिया, परंतु परिवर्तन के नाम पर हमें जिस प्रकार से पानी और बिजली सहित अन्य समस्या से जूझना पड़ रहा है, उसके प्रति वह बिल्कुल ही असंवेदनशील हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर झरिया के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। शिवराज साव ने कहा कि जब से झारखंड में हेमंत की सरकार आई तब से झरिया में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कोई सुनने वाला नहीं है। बिजली व्यवस्था चौपट होने से व्यवसाय के साथ साथ बच्चो का पढ़ाई लिखाई भी चौपट हो गया है।