Dhanbad News : नॉर्थ तिसरा जोरिया से एक व्यक्ति का शव बरामद,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
1 min read
Views : 1232
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र के तिसरा थाना अंतर्गत के साउथ तिसरा गोल्डेन पहाड़ी बेल धौंडा निवासी व्यक्ति महेन्द्र भुइंया का शव रविवार को नॉर्थ तिसरा जोरिया में मिला।बातया जाता वे शनिवार की शाम बाजार से सामान लाने के लिए एमओसीपी गए थे। शाम में आंधी-पानी की चपेट में आकर जोरिया के नाले में गिर गए।
रातभर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह में लोगों ने बताया कि महेन्द्र का शव जोरिया के नाले में पड़ा है। खबर पाकर परिजन घटनास्थल पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।