Dhanbad News : मटकुरिया से आरा मोड़ तक फ्लाईओवर बनाने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ऐलान
1 min read
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के राँची – धनबाद मुख्य मार्ग में स्थित मटकुरिया जहाँ से फ्लाईओवर बनाई जाएगी।इस फ्लाईओवर बनाने के लिए झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को गोल्फ ग्राउंड में एक सभा के दौरन धनबाद वासियों को खुली मंच में कहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मटकुरिया से आरा मोड़ तक फ्लाईओवर बनाने का सरकार ने निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फ्लाईओवर बनाने का किया ऐलान।
यह भी पढ़े….Dhanbad News : सिगरेट का पोस्टर दुकान प लगाया तो होगा दो साल की सजा
मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन आज कोयलांचल धनबाद दौरे पर पहुंचे.. जहां धनबाद के गोल्फ ग्राउंड स्थित रणधीर वर्मा स्टेडियम में 512 करोड़ की 118 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया..
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम जनता को संबोधित करते हुए राज्य में चल रहे विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया …जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जोहार के साथ अभिनंदन किया वही उन्होंने बताया कि उनकी सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है… हर समुदाय का ध्यान रख रहीं है.. उन्होंने यह भी बताया कि है ..धनबाद पुराना शहर है यहां कई समस्याएं लंबे अरसे से चली आ रही है..झारखंड सबसे अधिक खनिज संपदा वाला राज्य है यहां खनन भारत सरकार करती है..धनबाद में केंद्रीय उपक्रम काम करते है… बीसीसीएल, ईसीएल इकाइयां इस क्षेत्र में कार्य कर रही है
क्या बोले हेमंत सोरेन!
उनकी सरकार यहां के विस्थापितों के समस्याओं के समाधान के प्रति प्रयासरत है…
आजादी के बाद से अभी तक राज्य सरकार की सरकारी जमीन पर केंद्र सरकार की कंपनियों द्वारा खनन में 01 लाख 36 हजार करोड़ के बकाया है ..जो अभी तक केंद्र ने राज्य को नहीं दिया है… मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में कृषि क्षेत्र में उन्नति के लिए ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना समेत कई योजनाएं चल रही है ,यही नहीं सरकार लगातार नियुक्तियों पर ध्यान दे रही है, हमारे कुछ मित्रों को पेट में दर्द हो रहा है सीएम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जेपीएससी से लेकरअन्य नियुक्तियों को लेकर सरकार लगातार प्रयासरत हैं
सीएम हेमंत सोरेन से धनबाद को मिला बड़ा सौगात.. फ्लाई ओवर निर्माण और गया पुल चौड़ीकरण का रास्ता साफ़..512 करोड़ की 118 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन..सीएम ने कहा आजादी के बाद से केंद्र पर हमारा खनिज रोयाल्टी का 01 लाख 36 हजार करोड़ बकाया…जनता ने कहा…देर से आना ..जल्दी जाना ..ए साहब ये ठीक नहीं..