Dhanbad News : एक्शन फोर्स समाजिक संस्था ने जेएमएम विधायक मथुरा महतो पर लगाया बड़े पैमाने पर चल अचल सम्पति अर्जित करने का आरोप (देखें वीडियो)
1 min read
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के टुंडी विधानसभा जेएमएम विधायक मथुरा महतो पर सामाजिक संस्था एक्शन फोर्स ने गम्भीर आरोप लगाए है।संस्था द्वारा गांधी सेवा सदन में प्रेसवार्ता आयोजन किया गया।संस्था के सदस्य ने कहा कि टुंडी विधायक मथुरा महतो ने अपने मंत्री, विधायक कार्यकाल में बड़े पैमाने में चल अचल सम्पति अर्जित किया है।धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमीन खरीदी है।अपने नाम के साथ साथ अपने घर के सदस्यों, रिश्तेदारों के नाम से जमीन खरीदी है।जमीन से सम्बंधित दस्तावेज उनके पास है।जो इसका प्रमाण है।जिले के बरटाड़ दामोदरपुर बरबैद में तीन स्थानों में परसिया में दो स्थानों में जमीन विधायक ने खरीदी है।
इसके अलावे 40 से अधिक एलआईसी इनके द्वारा किया गया है।सालाना 18 लाख रुपये का इसके लिये भुगतान करते है।
कई बैंक खातों में बड़ी लेन देन विधायक द्वारा किये गया है।भेलाटाड़,डोरंडा रांची में बैंक खाते है।विधायक ने 2015-16 में इनकम टैक्स का रिटर्न फाइल किया था जिसमे 3 लाख की सम्पति बताई थी।वही 2019-20 में 15 लाख रुपये का रिटर्न दाखिल किया है।5 गुना सम्पति बढ़ी है।जेएमएम विधायक ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनका कोई व्यपार नही है।वे एक सोशल वर्कर के रूप में कार्य करते है।अगर विधायक एक सोशल वर्कर है तो बड़े पैमाने में जमीन कैसे खरीद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किया है।जनता को इसका जवाब विधायक दे।