
न्यूज़ सुने
|
यहाँ देखे वीडियो।
Dhanbad News : DC , SDAM व विधायक छठ घाटों का निरीक्षण किया…
NEWSTODAYJ : धनबाद उपायुक्त, एसडीएम एवं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने आज झरिया शहर के छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत झरिया राजा तालाब से हुई। यहां से निरीक्षण शुरू करते हुए आंनद भवन, तेजन सिंह तालाब , झरिया काली मंदिर घाट आदि का निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण में झरिया सीओ राजेश सिंह, सपन मजूमदार, भगत सिंह, महेश शर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह नदी घाट और तालाबों के किनारे साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। कहीं-कहीं साफ सफाई में कमी नजर आने पर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को साफ सफाई कराने का निर्देश दिया।
विधयाक ने कहा कि राज्य सरकार के गाइडलाइन का पालन करें, वंही सत्ताधारी के पार्टी के कोंग्रेसी नेता भगत सिंह ने कहा कि झरिया के राजा तालाब पर राजनीतिक हो रहा है, तालाब की शफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुआ है, इस बार छठ व्रती गंदे पानी में अर्ध्य देने पे मजबूर हैं, और बीमारी ही पनपेगा।