
न्यूज़ सुने
|
Dhanbad News : दामोदर नदी में मकर संक्रांति के अवसर पर हजारों भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के झरिया में सनातन धर्म में मकर संक्रांति के पर्व का विशेष महत्व है, इस बार मकर संक्रांति पर विशेष संयोग बन रहे हैं, जिससे इस पर्व की महत्ता और बढ़ जाती है, सूर्य जब अपने पुत्र की राशि मकर में प्रवेश करते हैं, उस दिन संक्रांति का उत्सव मनाया जाता है, इस बार सूर्य 14 जनवरी को 8 बजकर 14 मिनट पर प्रवेश करने वाले हैं,
यहाँ देखे वीडियो।
सूर्य के मकर में आते ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा और फिर से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे,सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर पांच ग्रहों का संयोग बनेगा, जिसमें सूर्य, बुध, गुरु, चंद्रमा और शनि भी शामिल रहेंगे,इस विशेष संयोग में पवित्र नदी गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व है,ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और अक्षय पुण्य का फल प्राप्त होता है,साथ ही गंगा स्नान करने से जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और देवी-देवता एकसाथ प्रसन्न हो जाते हैं, आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन गंगा सन्नान करने का क्या महत्व है।मकर संक्रांति के दिन जानां गंगा धरती पर अवतरण हुई थीं, इसलिए आज के दिन दामोदर नदी में दामोदर स्नान करने के लिए काफी संख्या में लोग दूर-दराज के इलाके से आते हैं।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा विश्व मंगल दिवस का होगा आयोजन…
और स्नान करने के बाद पूजा अर्चना कर तिल तिलकुट चूड़ा गोल्ड दान पुन कर खाते हैं, त्योहार को मनाते हैं इस दौरान दामोदर नदी में भव्य मेला का आयोजन किया जाता है और अखंड कीर्तन भी किया जाता है आवो श्री श्याम भक्त मंडली पाथरडीह झरिया धनबाद के द्वारा खिचड़ी का महा भंडारा का आयोजन मंडली के द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।