Dhanbad News : गौ माता में संपूर्ण देवी देवताओं का वास है-आशिष अग्रवाल भुसानिया…
1 min read
Dhanbad News : गौ माता में संपूर्ण देवी देवताओं का वास है-आशिष अग्रवाल भुसानिया…
NEWSTODAYJ : धनबाद।प्राचीन काल से अब तक गौ माता हमारे सामाजिक व्यवस्था एवं आर्थिक व्यवस्था का मूलाधार रही हैं। इस कारण हर युग में इनकी पूजा-अर्चना हुई है। यह परंपरा आज कलयुग में भी जारी है। झरिया अंचल अंतर्गत बस्ता कोला स्थित गौशाला कोयलांचल का प्राचीनतम गोशाला है।
जहां बड़ी संख्या में गौ माता एवं गोवंश है।यह खुशी की बात है कि मारवाड़ी युवा मंच के युवा साथी आशीष भू सानिया के संयोजक में बीते 3 सालों से गौ सेवा का कार्यक्रम अहर्निश जारी है।वैसे विक्रम संवत 2077 यानी इसवी सन 2020 में वर्तमान आश्विन मास पुरुषोत्तम मास के नाम से जाना जा रहा है।इस मास में गौ सेवा का फल अवर्णनीय एवं मनोकामना पूरी करने वाला है।
मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा गौ सेवा का कार्यक्रम विगत दिनों किया गया।इस कार्य में युवा साथियों ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। गौ माता एवं गोवंश को हरा भरा चारा के अलावा चोकर और तरह-तरह के दाना खिलाए गए।कार्यक्रम संयोजक आशीष भुसानिया ने इस कार्य में सहयोग देने वाले तमाम युवा साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उम्मीद जताया कि युवा साथी गौ सेवा के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे।
यह भी पढ़े…Coronavirus : आज जिले में 24 कोरोना संक्रमित की पुष्टि की उपायुक्त…
उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा ना केवल धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि इससे देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है।मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राजीव संवतीय,निवर्तमान अध्य्क्ष गणेश अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,सीमा अग्रवाला,शिम्पा अग्रवाल,अमित अग्रवाल,प्रमोद जलुका,सुरेश गोयल,अभिषेक अग्रवाल,दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे।