Dhanbad News : केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रमिक संगठनों का भारत बंद कर आंदोलन किया…
1 min read
Dhanbad News : केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रमिक संगठनों का भारत बंद कर आंदोलन किया…
NEWSTODAYJ धनबाद : कोयलांचल धनबाद में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रमिक संगठनों का भारत बंद गुरुवार की सुबह से ही सड़कों पर दिखने लगा। कल-कारखाने, रेल, बैंक जैसे तमाम विभाग के मजदूरों ने अपने-अपने कार्यालय के सामने बैनर पोस्टर लगाकर सरकार विरोधी नारा लगाते दिखे। जिसमें अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा, संयुक्त संघर्ष समिति, ऑल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज एसोसिएशन,
यह भी पढ़े…Dhanbad News : सरकार के नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय आंदोलन , करोड़ो का नुकसान…
मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन समेत कई संगठनों ने जगह-जगह पर जुलूस निकाला और केंद्र सरकार की नीति के प्रति अपना विरोध जताया। मालूम हो कि 26 नवंबर को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने भारत बंद बुलाया है। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में ये हड़ताल बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 25 करोड़ की संख्या में मजदूर भारत बंद का हिस्सा होंगे। सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के निजीकरण और नए श्रम और कृषि कानूनों के खिलाफ इनका आंदोलन है।