
यहाँ देखे वीडियो।
Dhanbad News : पक्ष और विपक्ष दोनों नेताओं का जमावड़ा कोयलांचल धनबाद में…
NEWSTODAYJ धनबाद : झारखंड में 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।दोनों ही सीटें महागठबंधन की थी और अब दोनों ही सीटों पर महागठबंधन की इज्जत दांव पर लगी हुई है।जिसको लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं का जमावड़ा कोयलांचल धनबाद में भी देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़े…Murder : पारिवारिक विवाद में दंपती पर हमला, पति की मौत , टांगी से भयानक प्रहार…
इसी क्रम में गुरुवार को धनबाद परिसदन में रामगढ़ विधायक ममता देवी और कोयलांचल झरिया की विधायक पूर्णिमा सिंह ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे. मीडिया से बात करते हुए रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि झारखंड में झामुमो गठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही कोरोना के कारण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया. पूर्व की सरकार ने खजाना खाली कर रखा हुआ है।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत , पेलोडर जब्त…
लेकिन सीमित संसाधनों के साथ भी सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन ने बहुत ही अच्छे तरीके से झारखंड को संभालने का काम किया है और आने वाले उपचुनाव में दोनों ही सीटें महागठबंधन जीतेगी. वही मीडिया से बात करते हुए झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहुत ही कम सीमित संसाधनों में बहुत ही अच्छा काम किया है जो झारखंड की जनता देख रही है. पहली सीट खुद मुख्यमंत्री के द्वारा खाली की गई है जिसमें जीत सुनिश्चित है वही बेरमो सीट पर भी राजेंद्र सिंह ने बहुत ही अच्छा काम किया है जिसका फायदा इस चुनाव में उनके पुत्र को मिलेगा और दोनों ही सीट महागठबंधन की झोली में आएगी।
गौरतलब है कि सूबे के 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष सभी के नेता दुमका और धनबाद, बोकारो का चक्कर काट रहे हैं इसी क्रम में लगातार कोयलांचल में पक्ष विपक्ष के नेताओं का आना जाना लगा हुआ है।अब यह तो अब आने वाला समय ही बताएगा कि आने वाले समय में इन दोनों सीटों पर तो जनता का आशीर्वाद किसे मिलता है।