Dhanbad News : भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने हर्ष सिंह पर काफिले की गाड़ी में टक्कर मारने और पिस्टल लहरा कर भयभीत करने का आरोप लगाया…

Dhanbad News : भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने हर्ष सिंह पर काफिले की गाड़ी में टक्कर मारने और पिस्टल लहरा कर भयभीत करने का आरोप लगाया…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के झरिया पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह पर मंगलवार की शाम जीटी रोड में पीछा करने, काफिले की गाड़ी में टक्कर मारने और पिस्टल लहरा कर भयभीत करने की कोशिश का आरोप लगाया है
यहाँ देखे वीडियो।
इस दौरान उन्होंने एसएसपी को फोन पर सूचना दी और गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत दी है। यह घटना देवली और बरवा के बीच जीती रोड पर हुई है। इसी को लेकर आज रागनी सिंह धनबाद एसएसपी से मिलकर पूरी बात रखी और और निष्पक्ष जाँच कर कार्रवाई की मांग की उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है की ऐसी घटना की पुर्नावृति हुई तो अच्छा नहीं होगा। इसके लिए धनबाद पुलिस जिम्मेदार होंगे