
न्यूज़ सुने
|
Dhanbad News : बारबेंदिया घाट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टला…
NEWSTODAYJ धनबाद : बराकर नदी में धनबाद और जामताड़ा जिले के बीच बारबेंदिया घाट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जामताड़ा की तरफ से आ रही नाव बारबेंदिया घाट पर डूबने लगी। नाव पर 20 लोग सवार थे। नाविकों ने तुरंत नाव पर सवार लोगों को दूसरे नाव के सहारे बचा लिया। नाविकों ने जान की परवाह न कर दूसरे नाव पर सवार लोगों को बचाया। धनबाद और जामताड़ा जिले के बारबेंदिया-वीर गांव घाट के बीच पुल निर्माण अधूरा पड़ा है।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : महिला चौपाल का आयोजन में बोकारो थर्मल पहुंचे रघुवर दास…
दोनों तरफ से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नाव से ही सफर करते हैं। नाव पर बाइक लेकर भी सवार हो जाते हैं। रविवार को एक नाव पर सवार होकर 20 लोग जामताड़ा से धनबाद की तरफ आ रहे थे। नाव पर छह मोटरसाइकिल व दो साइकिल भी थी। नाव बरबेंदिया घाट पहुंचने वाली ही थी कि उसमें छेद हो गया। इससे नाव में पानी भरने लगा। नाविक व उसमें बैठे लोगों ने पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इससे नाव नदी में डूबने लगी।