Dhanbad News : आरोग्य भारती किशोरी विकास समूह ने चैत्र नवरात्र और हिंदू विक्रम संवत को लेकर रणधीर वर्मा चौक से निकाले प्रभात फेरी
1 min read
Dhanbad News : आरोग्य भारती किशोरी विकास समूह ने चैत्र नवरात्र और हिंदू विक्रम संवत को लेकर रणधीर वर्मा चौक से निकाले प्रभात फेरी
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के आरोग्य भारती किशोरी विकास समूह के तत्वाधान में शनिवार को चैत्र नवरात्र और हिंदू विक्रम संवत 2079 के शुरू होने पर प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी किशोरी विकास समूह की रमा सिन्हा के नेतृत्व में आयोजन की गई।
प्रभात फेरी रणधीर वर्मा चौक पर विधि पूर्वक शुरू किया गया।जहां से किशोरियों का समूह प्रभात फेरी करते हुए गोल्फ मैदान स्थित खंडेश्वरी बाबा मंदिर पहुंचा।
वहां किशोरी विकास समूह की किशोरियों ने मां भगवती और भारत माता की आरती कर चैत्र नवरात्र तथा हिन्दू विक्रम संवत 2079 की खुशियां मनाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।
मौके पर रमा सिन्हा ने बताया कि देश हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ते हुए अपनी सभ्यता और संस्कृति को पुनर्जीवित करने का अभियान चला रहा है। हमारे राष्ट्र में नव वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शुरू होती है।
जिसे लोगों तक पहुंचाने के लिए किशोरी विकास समूह की किशोरियों ने प्रभात फेरी निकालकर नव वर्ष की खुशियां मनाते हुए पूजा पाठ कर देशवासियों को नए वर्ष पर उन्नति और तरक्की का संदेश दिया है।