Dhanbad News : पोषण के 5 सूत्र पर महिलाओं को किया जागरूक…
1 min read
Dhanbad News : पोषण के 5 सूत्र पर महिलाओं को किया जागरूक…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले में पोषण अभियान के तहत आज टुण्डी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती पायल राज ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रथ को रवाना करने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर चल रहे पोषण अभियान अंतर्गत रथ द्वारा महिलाओं को पहले सुनहरे
1000 दिन, पौष्टिक आहार, अनीमिया, डायरिया और स्वच्छता और साफ सफाई जैसे 5 सूत्र पर जागरूक किया जाएगा।इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका नितु कुमारी, सुनिता मरांडी, अनिता कुमारी, सहायक राकेश कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।