
न्यूज़ सुने
|
DHANBAD NEWS : 24 घंटे बीत जाने के बाद भी महिला को नही मिला न्याय , डीएसपी से भी गुहार लगा चुकी महिला…
- इस पिटाई में महिला का दांत टूट गया है। चेहरे और मुंह पर गंभीर चोट भी लगी हुई है। इसके बावजूद भी पुलिस गंभीरता से इस महिला का मामला नहीं ले रही है।
- मुस्कान ने बताया कि वर्ष 2015 में उनका विवाह रोहित राय के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति और पति के परिवार वाले उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे।
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के सहजानंद नगर भूदा की रहने वाली मुस्कान राय पिछले 24 घंटे से महिला थाना की चक्कर लगा रही हैं महिला धनबाद थाना में बैठी हुईं हैं। मुस्कान के पति रोहित कुमार राय और ससुराल वालों ने जमकर पिटाई की है। इस पिटाई में महिला का दांत टूट गया है।
चेहरे और मुंह पर गंभीर चोट भी लगी हुई है। इसके बावजूद भी पुलिस गंभीरता से इस महिला का मामला नहीं ले रही है। महिला को प्रताड़ित करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
यह भी पढ़े…Naxalite News : पुलिस और नक्सलियों से हुई मुठभेड़, कई हथियार बरामद…
न्याय के लिए धनबाद थाने में बैठी मुस्कान ने बताया कि वर्ष 2015 में उनका विवाह रोहित राय के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति और पति के परिवार वाले उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार को पति ने बुरी तरह पिटाई कर दी।
यह भी पढ़े…Coronavirus : कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय और उनके परिवार के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव…
पिटाई के कारण दांत टूट गया और चेहरा काला पड़ गया है। मुस्कान ने बताया कि उसके पति का किसी अन्य औरत से भी गलत संबंध है। इन्हीं संबंधों के कारण आए दिन रोहित उसकी पिटाई किया करता है।
महिला ने यह भी बताया कि मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे वह महिला थाना धनबाद पहुंची थीं। उसने अपने मामले को लेकर डीएसपी विधि व्यवस्था से भी मुलाकात की, लेकिन घटना के 24 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।