
Dhanbad news: छेड़खानी यौन संबंध व ब्लैकमेल मामले में आरोपी को भेजा गया जेल…
NEWSTODAYJ:धनबाद : जिले के महिला थाना में छेड़खानी और यौन संबंध बनाए जाने के लिए ब्लैकमेल करने के बाबत दर्ज मामले के आरोपी रंजन सिंह को सोमवार की सुबह धनबाद मंडल कारा भेजा गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि झरिया के तीसरा थाना क्षेत्र के अलकडीहा निवासी रंजन सिंह पर उसकी साली ने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया था।जिसके बाद पीड़ित युवती ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया था।
यहाँ देखे वीडियो।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रंजन सिंह को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर धनबाद महिला थाना ले आई। जहां से उसे सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। घटना के बाबत स्थानीय लोगों की माने तो आरोपी व्यक्ति का ससुराल वाले के साथ पारिवारिक मामला पहले से चल रहा है। जिसमें दहेज उत्पीड़न का मामला भी पूर्व से चल रहा है। आज की घटना को लोग पूर्व की घटना से जोड़कर देख रहे हैं।