Dhanbad News:हरतालिका तीज का पर्व उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया
1 min read
NEWSTODAYJ_धनबाद : कोरोना काल में हरतालिका तीज का पर्व उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया। हालांकि सामूहिक कार्यक्रम नहीं हुए। फिर भी महिलाओं में पर्व के प्रति उत्साह रहा।
महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की और पकवान आदि बनाकर भगवान को भोग लगाया।
हरियाली तीज के पर्व पर मायके आईं नव विवाहिताओं में विशेष उत्साह रहा। शहर के विकास नगर में धूमधाम से हरतालिका तीज मनाया गया। नव विवाहिताओं ने सोलह श्रंगार कर ससुराल से आए नए वस्त्र धारण किए। हरियाली तीज का पर्व भी कोरोना से प्रभावित हुए बिना नहीं रहा।