Dhanbad news:सास के मरते ही भैसुर बना हैवान,बीमार पति और बच्चे को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर
1 min read
NEWSTODAYJ_धनबाद : सास के मरते ही भैसुर हैवान की भूमिका निभा रहा है। वह अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने से भी गुरेज नहीं कर रहा है। जबकि मोहल्ले के लोगों की वजह से उसकी इज्जत और जिंदगी बच रही है। लेकिन यह जिंदगी भी कितने दिन तक बचेगी, यह तो उसे खुद नहीं पता… क्योंकि वह और उसका बीमार पति अपने बच्चे को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। क्योंकि अगर वह लोग अपने पैतृक घर जाएंगे तो उसका भैसुर पूरे परिवार की हत्या कर देगा। यह कहना है शहर के भूली थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता का। जो मासूम 5 वर्षीय मासूम और बीमार पति को लेकर रविवार को मीडिया के समक्ष पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
शहर के भूली थाना क्षेत्र के आजाद नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके घर में सास की मौत के बाद से ही भैसुर पैतृक घर पर कब्जा जमा लिया।अब तो उसे और उसके बीमार पति तथा बच्चे को भी मार-पीट कर घर से निकाल दिया है। ऐसे में वह लोग दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
इस संबंध में उन लोगों ने पुलिस थाना तथा पुलिस के वरीय अधिकारियों से गुहार लगाई है। लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। अब उसके सामने इस ठंड के मौसम में.. ना तो बसेरा है और ना ही पहनने को कपड़े, उसपर जान जाने और इज्जत लूटने का खतरा। उन लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लेकिन धनबाद पुलिस ना जाने क्यों, उनकी फरियाद को सुन नहीं रही है। ऐसे में वह लोग कहां जाएं, किससे न्याय की गुहार लगाए।