DHANBAD, NEWS,सर्व धर्म सामूहिक विवाह के तहत 28 जोड़ें दहेज मुक्त परिणय सूत्र में एक साथ बंधे…
1 min read
DHANBAD, NEWS,सर्व धर्म सामूहिक विवाह के तहत 28 जोड़ें दहेज मुक्त परिणय सूत्र में एक साथ बंधे…
NEWSTODAYJ,धनबाद,हर शाल की भांति इस शाल भी परिणय सूत्र में बंधे 28 जोड़े.इससे पूर्व दूल्हा-दुल्हन की बारात धूमधाम से निकाली गई। जो गोल्फ मैदान से निकलकर हटिया मोड़, रणधीर वर्मा चौक, लुबी सर्कुलर रोड होते हुए वापस रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित विवाह स्थल पर पहुंची।
सर्व धर्म सामूहिक विवाह के तहत 28 जोड़ें दहेज मुक्त परिणय सूत्र में एक साथ बंधे!
बारात में पर्यावरण की शुद्धता को बचाए रखने का संदेश देते हुए 27 ई-रिक्शा पर धूमधाम से बारात निकाली गई। बारात के आगे बैंड, डीजे, भांगड़ा के नृत्य संगीत के साथ साथ बाराती भी झूम कर नाचे गाते दिखे।
मालूम हो कि सर्वधर्म सामूहिक विवाह के तहत 27 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया था कि धनबाद की धरती गोल्फ ग्राउंड में लगतार आठ वर्षों से
सभी धर्मों के लड़के-लड़कियों का तिलक दहेज रहित विवाह कराया जा रहा है। इस वर्ष भी गृहस्थी के लिए सभी तरह के उपहार जोड़ों को दिया जाएगा।