Dhanbad news:शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ढीली,पर यातायात पुलिस ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने के बजाय वाहन जांच में दिखी व्यस्त…
1 min read
Dhanbad news:शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ढीली,पर यातायात पुलिस ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने के बजाय वाहन जांच में दिखी व्यस्त…
NEWSTODAYJ_धनबाद : जिले में सड़क जाम और बदहाल यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में जिला यातायात पुलिस ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के बजाए वाहन जांच अभियान में ज्यादा रुचि दिखा रही है। शायद झारखंड में यातायात पुलिस को ही सरकारी कोष भरने की जिम्मेवारी मिल गई है? ऐसे में शुक्रवार की सुबह शहर के बरटांड़ सिटी सेंटर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें दर्जनों बाइक सवारों को हेलमेट, जरूरी कागजात व मास्क के अभाव में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की।
जबकि कई लोगों ने बताया कि यातायात पुलिस को वाहन जांच अभियान के साथ साथ शहर की बिगड़ती हुई यातायात व्यवस्था को भी गंभीरता से देखना चाहिए। जिससे कि सड़कों पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो।