Dhanbad news:बिरसा मुंडा जयंती पर जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रधांजलि
1 min read
NEWSTODAYJ_धनबाद : झारखंड राज्य स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्षय में जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारियों ने सोमवार की सुबह बैंक मोड बिरसा चौक पर पहुंच कर भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा को नमन कर माल्यार्पण किया।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भारत सरकार द्वारा घोषित जनजातीय गौरव दिवस भी मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सहित अपर जिला दंडाधिकारी, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने भी माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।
यह भी पढ़े….Dhanbad news:चोरों ने ऐडवेस्टर सीट तोड़कर दुकान से 15 हजार नगद समेत अन्य सामान की चोरी की
मालूम हो कि बिरसा मुंडा 1 अक्टूबर 1894 को नौजवान नेता के रूप में सभी मुंडाओं को एकत्र कर इन्होंने अंग्रेजो से लगान (कर) माफी के लिये आन्दोलन किया। 1895 में उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया और हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में दो साल के कारावास की सजा दी गयी।
लेकिन बिरसा और उसके शिष्यों ने क्षेत्र की अकाल पीड़ित जनता की सहायता करने की ठान रखी थी और उन्होंने अपने जीवन काल में ही एक महापुरुष का दर्जा पाया।
उन्हें उस इलाके के लोग “धरती बाबा” के नाम से पुकारा और पूजा करते थे।
10 नवंबर 2021 को भारत सरकार ने 15 नवंबर यानी बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। जिसका आयोजन देश भर में किया जा रहा है।