Dhanbad news:बहुचर्चित दिनदहाड़े भाजपा नेता सतीश सिंह की हत्याकांड मामले में आरोपी विकास सिंह ने धनबाद न्यायालय में किया आत्मसमर्पण…..
1 min read
Dhanbad news:बहुचर्चित दिनदहाड़े भाजपा नेता सतीश सिंह की हत्याकांड मामले में आरोपी विकास सिंह ने धनबाद न्यायालय में किया आत्मसमर्पण…..
NEWSTODAYJ_धनबाद जिले के बैंक मोड़ इलाके में भाजपा नेता सतीश सिंह की बहुचर्चित दिनदहाड़े हत्या मामले में प्रमुख आरोपी विकास सिंह ने धनबाद न्यायालय में शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से उसे धनबाद जेल भेज दिया गया है।मालूम हो कि शहर के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में 19 अगस्त 2020 को दिनदहाड़े भाजपा नेता सतीश सिंह (34) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
घटना मटकुरिया विकास नगर छठ तालाब के पास घटित हुई थी। सतीश सिंह को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से फौरन पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना को दो बाइक सवार चार अपराधियों ने अंजाम दिया था। 24 फरवरी 2021 को पुलिस ने विकास सिंह तथा सतीश साव के घर कुर्की का इस्तेहार तामिला किया था।