Dhanbad news:पूर्व विधायक संजीव सिंह के दुमका जेल शिफ्ट करने पर बोली पत्नी रागिनी सिंह:कॉग्रेस नेताओं की साजिश…
1 min read
Dhanbad news:पूर्व विधायक संजीव सिंह के दुमका जेल शिफ्ट करने पर बोली पत्नी रागिनी सिंह:कॉग्रेस नेताओं की साजिश…
NEWSTODAYJ:धनबाद: रविवार को नीरज सिंह हत्याकांड के आरोप में धनबाद जेल में बन्द झरीया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका जेल भेजे जाने के बाद सरायढेला स्तिथ सिंह मेंशन में अयोजित भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेत्री सह पूर्व विधायक संजीव की पत्नी रागिनी सिंह ने जेल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
यहाँ देखे वीडियो।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि झरीया विधायक के इशारे पर सरकार द्वारा दबाव डाल कर हमारे पति को दुमका जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़े।
Disputed statement : मुख्यमंत्री का विवादित बयान, कहा- आदिवासी कभी न हिन्दू थे और न हैं…
उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी क्या बात हो गयी कि रातों रात आदेश जारी कर उन्हें आनन फानन में दूसरी जेल शिफ्ट किया गया।उन्होंने यह भी कहा कि नीरज हत्याकांड का केस अब अंतिम ट्रायल में है और फैसला सिंह मेंशन के पक्ष में आने वाला है इसी कारण केस को प्रभावित करने की नीयत से विरोधियों के द्वारा साजिश रच कर ऐसा करवाया गया है।उन्होंने बताया कि शनिवार को ही कोर्ट में संजीव के अस्वस्थ होने की जानकारी दे कर उन्हें बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए गुहार लगाई गई थी और अचानक से रविवार की सुबह पूर्व विधायक को दुमका जेल भेज दिया गया।साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इस बीच पूर्व विधायक को कुछ भी होता है तो इसकी सारी जवाबदेही जेल प्रशासन और सरकार की होगी।