Dhanbad news:पीएचईडी विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर पहुँचे धनबाद:पानी की समस्याओं से कराया गया अवगत…
1 min read
NEWSTODAYJ_झरिया:झारखंड सरकार की पीएचईडी विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के धनबाद आगमन पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में धनबाद एवं झरिया में पानी की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मिलकर पानी की समस्याओं का अविलब निराकरण करने की मांग की है।
वहीँ मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि धनबाद एवं झरिया की समस्याओं को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर से सकारात्मक वार्ता हुई और उन्होंने धनबाद एवं झरिया की पानी की समस्या को अविलंब निराकरण की आश्वासन दिया ताकि लोगों को पानी की समस्याओं से निजात मिल सके।
मंत्र से मिलने के क्रम में प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संतोष सिंह,योगेन्द्र सिंह योगी,राशिद रजा अंसारी,वैभव सिन्हा,कुमार गौरव,पंकज राय मुख्य रूप से उपस्थित थे।