Dhanbad news:पति पत्नी का विवाद एक मासूम के जीवन दुनिया मे आने से पहले ही उस मासूम ने अपने प्राण दिया त्याग
1 min read
NEWSTODAYJ_धनबाद जिले के झरिया थाना घरेलू हिंसा का जीता जागता उदाहरण झरिया कोयलांचल मे देखने को मिला। पति पत्नी का विवाद एक मासूम के जीवन मे इस कदर हावी हुआ कि दुनिया मे आने से पहले ही उस मासूम ने अपने प्राण त्याग दिए। दरहशल झरिया थाना क्षेत्र के हमीद नगर के रहने वाले छोटू ने मंगलवार को झरिया थाने पोहच मामला दर्ज कराया है।
यह भी पढ़े…Dhanbad news:अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से मां बेटी की मौत
आवेदन में छोटू ने अपनी बहन को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। दरहशल धनबाद आजाद नगर के रहने वाले राजा अंसारी ने आपसी विवाद के कारण अपनी गर्भवती बीवी के साथ जमकर पारपीट की इस दाैरान लात से बीवी के पेट पर भी प्रहार किया। इससे पेट में पल रहा बच्चा बाहर निकल आया।
पेट से बाहर निकलते ही बच्चे की माैत हो गई। वही महिला की भी हालत गंभीर है। राजा अंसारी ने इस क्रूर घटना को अपने ससुराल में आकर अंजाम दिया। जिसके बाद वहाँ से भाग निकला। वही शिकायत मिलने के बाद झरिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।