Dhanbad news:नेहरू जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा:जन जागरण अभियान का शुभारंभ…
1 min read
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नेहरु जयंती के शुभ अवसर पर जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया गया
NEWSTODAYJ_झरिया आज पुरा भारत देश प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का 132 जयंती मनाने जा रहे हैं, आज के ही दिन 14 नवम्बर 1889 को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म हुआ था, और 1926 से 1928 तक पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के पद पर रहा कर देश को सेवा दे चुके थे, पंडित जवाहरलाल नेहरू हमारे भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे और स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति में केंद्रीय व्यक्तित्व थे, महात्मा गांधी के संरक्षण में वह भारतीय स्वतंत्र आंदोलन के सर्वोत्तम नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक आपने निधन तक भारत का शासन किया, वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र राज्य एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्षता और लोकप्रियता गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं।
यह भी पढ़े….Dhanbad news:अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
हमारे भारत देश के बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे, इसलिए हम भारतीय मूल के लोग आज के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं, आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की और से देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की जयंती के शुभ अवसर पर झरिया के कतरास मोड़ स्थित नेहरू पार्क में पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण सह श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस जयंती के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया गया ओर से झरिया में पदयात्रा सह नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया, आपको बता दू कि इस पदयात्रा की शुरुआत झरिया के कतरास मोड़ नेहरू पार्क से नगर भ्रमण करते हुए लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित अग्रसेन भवन के पास समाप्त की गई, इस अग्रसेन भवन में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संगोष्ठी सह श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से और अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में किया गया, इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी ,मंच मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं सभी प्रखंड/ नगर अध्यक्ष/ कार्यकारिणी सदस्य सभी लोग उपस्थित थे,