Dhanbad news:धनसार थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में जिला प्रशासन द्वारा औचक जांच किया गया…
1 min read
Dhanbad news:धनसार थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में जिला प्रशासन द्वारा औचक जांच किया गया…
NEWSTODAYJ_धनबाद : शहर के धनसार थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा औचक जांच किया गया। जिसके बाद एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से यह एक नियमित जांच था। जिसमें जायजा लिया गया कि संप्रेषण गृह में रहने वाले बच्चों की वर्तमान स्थिति क्या है। क्योंकि पिछले कई माह से संप्रेषण गृह से जुड़ी कई शिकायतें मिली थी।
जिसके बाद जिला प्रशासन ने पहल करते हुए उन सबों को सुव्यवस्थित करने का प्रयास किया है। जिसके जांच के लिए जिला प्रशासन के पदाधिकारी समय-समय पर जायजा लेते हैं। आज के निरीक्षण में संप्रेषण गृह के बच्चों में काफी सुधार देखा गया है। वह अनुशासन में रह रहे हैं। उन्हें मिलने वाले भोजन इत्यादि के बारे में भी जानकारी ली गई। जिसके जवाब में बच्चों ने बताया कि व्यवस्थाएं अच्छी हुई है और वह उसे पालन करने के लिए संकल्पित है।