DHANBAD NEWS:जनता मजदूर संघ असली नकली की लड़ाई थमी,जनता मजदूर संघ कुंती गुट में जमकर आतिशबाजी असली मान्यता मिलने पर खुशी..
1 min read
DHANBAD NEWS:जनता मजदूर संघ असली नकली की लड़ाई थमी,जनता मजदूर संघ कुंती गुट में जमकर आतिशबाजी असली मान्यता मिलने पर खुशी..
NEWSTODAYJ_Dhanbad news:जनता मजदूर संघ पर कब्जे को लेकर कुंती सिंह गुट और बच्चा सिंह गुट के बीच चल रही असली-नकली की लड़ाई अब थमने वाली है। झारखंड सरकार निबंधन विभाग ने जनता मजदूर संघ कुंती गुट को मान्यता दी है। इससे कुंती गुट खेमा में जोश भर गया है। जनता मजदूर संघ कुंती गुट के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गाैतम उर्फ मनीष सिंह ने कहा है कि उनके मजदूर संघ के नाम, लोगो और लेटर पैड का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। बच्चा सिंह और उनके लोग जनता मजदूर संघ के नाम का इस्तेमाल करेंगे तो जेल भेजेंगे।
यहाँ देखे बीडियो।
दरअसल मामला यह है कि जनता मजदूर संघ एक जमाने में धनबाद का सबसे बड़ा मजदूर संघ था। इसकी स्थापना झरिया के बहुचर्चित विधायक सूरजदेव सिंह ने की थी। डेढ़ दशक पहले सूरजदेव सिंह के परिवार में विवाद हुआ। इसके बाद उनके अनुज झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने अलग राजनीति शुरू की। दूसरी तरफ सूरजदेव सिंह की पत्नी और झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह ने जनता मजदूर संघ की बागडोर अपने हाथों में लिया। इसी के बाद धनबाद में जनता मजदूर संघ दो गुटों में बंट गया। कुंती गुट और बच्चा सिंह गुट। दोनों गुट खुद को असली जनता मजदूर संघ बताता है इसके बाद कानूनी लड़ाई शुरू हुई।
झारखंड सरकार निबंधन विभाग ने जनता मजदूर संघ कुंती गुट को मान्यता दी है। जनता मजदूर संघ कुंती गुट के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गाैतम उर्फ मनीष सिंह ने कहा है कि उनके मजदूर संघ के नाम लोगो और लेटर पैड का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी…