Dhanbad news:छठ को देखते हुए तालाबों, जोडिया सफाई का अभियान जोर-शोर से शुरू,कई दिनों से चल रहा साफ सफाई अभियान
1 min read
NEWSTODAYJ_झरिया : लोकआस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ समोवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगा। मंगलवार को खरना का अनुष्ठान होगा। वुधवार की शाम छठ व्रती अस्तचालगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। अगले दिन गुरुवार को तड़के भगवान भास्कर के उगते स्वरूप को अर्घ्य देकर सूर्योपासन के इस महापर्व का समापन किया जाएगा।
महापर्व छठ को लेकर झरिया और इसके आसपास क्षेत्रों में तालाबों, जोडिया सफाई का अभियान जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है। झरिया के राजा तालाब में पिछले कई दिनों से सफाई अभियान चल रहा है। तालाब के साथ घाटों की सफाई की जा रही है। दर्जनों मजदूर कार्य में लगे हैं। धनबाद नगर निगम के सेफ्टी इंपेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि सोमवार तक राजा तालाब की सफाई पूरी हो जाएगी। छठ व्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी नही होगा। ब्लीचिंग पाउडर व चूना से तालाब का गन्दा पानी को साफ किया जायगा।