Dhanbad news:गोलियों की आवाज से थर्राया मल्लाह बस्ती, दो गोली चलाई गई, गोली दरवाजे के आरपार
1 min read
NEWSTODAYJ_धनबाद / निचितपुर :ईस्ट बसूरिया ओ पी अंतर्गत मल्लाह बस्ती बीती रात गोलियों की आवाज से थर्रा गया।
रात करीब 12 : 45 बजे मल्लाह बस्ती निवासी कैलाश मल्लाह के आवास पर अपराधियों ने गोली चलाई। मौके पर दो गोली चलाई गई। जो कैलाश मल्लाह कर दरवाजे को आरपार कर गई।
अपराधियों ने गोली चलाने के बाद कैलाश मल्लाह के दरवाजे पर उसके पुत्र रिक्की कुमार को गाली दे रहे थे। जो सीआरपीएफ महाराष्ट्र के चिरौली में पदस्थापित है। जब गोली चली रिक्की कुमार घर पर नही था। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तब तक अपराधी भाग निकले।
गोली कांड की सूचना तत्काल ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची। पुलिस को घटना स्थल से दो खोखा बरामद हुआ। जबकि घर पर दो गोलियों का निशान मिला। पुलिस को दो खोखा मिला।
कैलाश मल्लाह ने ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस को अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
कैलाश मल्लाह के आवास पर गोली कांड की घटना के पीछे कैलाश मल्लाह का स्थानीय व्यक्ति से पिछले 9 फरवरी को हुए विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि 9 फरवरी को हुए विवाद के प्रतिक्रिया मे कैलाश मल्लाह के घर पर गोली चलाया गया है।
फिलहाल ईस्ट बसुरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ईस्ट बसूरिया ओपी प्रभारी शंकर विश्वकर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी किये जाने का आश्वाशन दिया है। गोली कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर मल्लाह बस्ती के दर्जनों लोग ईस्ट बसुरिया ओपी पहुंचे थे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।