Dhanbad news:गरीबों की आवाज स्व रूपेश सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि
1 min read
NEWSTODAYJ _धनबाद: गरीबों की आवाज स्व रूपेश सिन्हा की शहादत कभी जाया नहीं जाएगी।हम उनके उद्देश्यों को मुकाम तक पहुंचाने तक उस संघर्ष को जारी रखेंगे।
दि झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन के तत्वावधान में स्व रूपेश सिन्हा की 14वी पुण्यतिथि पर रूपेश चौक मुनीडीह में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दि झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल अध्यक्ष ए के सहाय ने यह बातें कही।
यह भी पढ़े…Dhanbad news:लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के 5 वृद्धाओं का हुआ निशुल्क आंखों का ऑपरेशन
विशिष्ट अतिथि जोनल सचिव सह धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय ने कहा भू माफियाओं द्वारा गरीबों की हड़पी गई जमीन वापसी के संघर्ष ने उन्हें भू माफियाओं की आंखों का किरकिरी बना दिया जिसके कारण उन्हेँ अपनी प्राणों की आहुति देनी पड़ी।बाल कलाकार शुभ कुमार सिंह के सुरीले स्वर में प्रस्तुत स्वागत गीतों ने लोगों को विभोर कर दिया।
सर्वप्रथम रूपेश चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।मौके पर ए के सहाय, अमरेंद्र कुमार सहाय, अमितेश सहाय, अंकित सहाय, आर आर कर्ण, मुनीडीह, ओपी प्रभारी रौशन बाड़ा, प्रकाश नोनिया,मुखिया आनंद गोराई, दीपक सिंह चौधरी, राजकुमार पांडेय, महेंद्र कुमार, मुकेश सिन्हा, ए के सिन्हा, जितेंद्र कुमार चौधरी, चंद्रमोहन रजवार, लालमोहन राम,सूरज महतो, निरंजन महतो, राजू गोप, बिरेन गोप, संजय पासवान, विजय पासवान, अरूप बटियार, दयाशंकर सिंह, वेदानंद सिन्हा, विनय सिंह, गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे।