Dhanbaad news:बगैर मास्क के धनबाद के सड़को पर निकले तो पड़ सकती है महंगी देना पड़ेगा जुर्माना…
1 min read
Dhanbaad news:बगैर मास्क के धनबाद के सड़को पर निकले तो पड़ सकती है महंगी देना पड़ेगा जुर्माना…
NEWSTODAYJ:धनबाद:कोरोना के फैलाव को देखते हुए सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने मास्क पहनने की अनिवार्यता को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। स्पेशल ड्राइव के तहत रोजाना चौक चौराहों पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप के समीप मास्क चेकिंग लगाया गया। अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार कर रहे थे।दो पहिया व चार पहिया वाहनों में सफर के मास्क नही लगाने वालों से जुर्माना लिया गया। उन सभी को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया। एक युवक जिसके पास मास्क रहते हुए भी उसे फाइन चुकाना पड़ा। दरअसल युवक ने मास्क पॉकेट में रखा था। चेकिंग पॉइंट पर आकर मास्क पहनने की कोशिश की।
यहाँ देखे वीडियो।
ऐसे और भी कई लोग भी देखे गए जो यात्रा के दौरान भी मास्क पहनने के बजाय उसे पॉकेट में रख कर चल रहे थे। पुलिस ने उन सभी पर जुर्माना लगाया। डीएसपी ने बताया कोरोना फैलाव को देखते हुए मास्क का उपयोग सभी के लिए अनिवार्य है। कुछ लोग अब भी बेपरवाह है। उन्हें जागरूक किया जा रहा है।जिले भर में रोजाना मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीमें अलग अलग रूट में अभियान चला रही है।