Deepawali 2020 : इस दीपावली जलाएं मिट्टी के दीये युवा संघर्ष मोर्चा ने लिया 5 हजार दीया वितरण का लक्ष्य…
1 min read
Deepawali 2020 : इस दीपावली जलाएं मिट्टी के दीये युवा संघर्ष मोर्चा ने लिया 5 हजार दीया वितरण का लक्ष्य…
NEWSTODAYJ : धनबाद।इस दीपावली चाइनीज दीये का बहिष्कार करने तथा केवल और केवल मिट्टी के ही दीये जलाने की अपील के साथ बुधवार को युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) ने जोड़ा फाटक , गांधी रोड , चांदमारी आदि इलाकों में दीया वितरण कार्यक्रम शुरू किया। तेल बाती के साथ अठारह – अठारह दीया का पैकेट बनाकर लोगों के बीच वितरण किया गया।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : सर्वजनिक स्थानों पर पटाखा फोड़ने पर रहेगा प्रतिबंध…
मोर्चा नेता दिलीप सिंह ने बताया इस दीपावली हर घर दीये से रौशन हो इसी उद्देश्य से उन जरूरतमंदों के बीच दीये बांटने का कार्य किया जा रहा है। खुशहाली और सुख समृद्धि का पर्व दीपावली सब मिलकर उत्साह के साथ मनाए मोर्चा का यही उद्देश्य है। उन्होंने बताया 51 सौ दीया वितरण के लक्ष्य के साथ दीपावली तक निरंतर दीया वितरण कार्यक्रम चलेगा।
उन्होंने बताया वैश्विक महामारी के कारण देश की अर्थ व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। कोरोना की वजह से हर वर्ग प्रभावित हुआ है। कुम्हार जिनके समक्ष हमेशा से बाजारों में बिकने वाले चाइनीज दीये की वजह से उनके व्यवसाय पर आर्थिक चोट पड़ती रही है।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : 650 शिक्षकों को दिया स्मार्ट क्लासरूम का प्रशिक्षण….
आज हम सभी को उन कुम्हारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत है। चाइनीज दीये का बहिष्कार करके हम कुम्हारों के हाथों से बने मिट्टी के दीये जलाकर उनके पुश्तेनी कारोबारों को जीवंत रख सकते है। कार्यक्रम में उपस्थित जीराखन सिंह, टिंकू साव, सनी यादव, बंटी रवानी, प्रेम मालाकार, अजय यादव, शिवम राज आदि।