
Death from corona : करोना का कहर BJP के मंडल अध्यक्ष करोना से मौत , भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आम लोगों की भीड़ जुटने लगी…
- जानकारी के अनुसार भर्ती होने के बाद विनोद साहू को चिकित्सकों ने उसे कोरोना पॉजिटिव हाेने की बात कही थी।
- आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आम लोगों की भीड़ जुटने लगी है। बताया गया कि उनके शव का अंतिम संस्कार रांची में ही।
NEWSTODAYJ रामगढ़ : भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष विनोद साहू का निधन मंगलवार की रात्रि रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। जानकारी के अनुसार भर्ती होने के बाद विनोद साहू को चिकित्सकों ने उसे कोरोना पॉजिटिव हाेने की बात कही थी। इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद साहू के निधन की खबर बुधवार की सुबह फैलते ही उनके पीटीपीएस स्थित आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आम लोगों की भीड़ जुटने लगी है।
बताया गया कि उनके शव का अंतिम संस्कार रांची में ही कोविड प्रोटोकॉल नियमों के अनुसार सुरक्षित तरीके से किया जाएगा।बता दें कि रामगढ़ जिले में अभी तक 30293 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इनमें से कुल 1771 लोग पॉजिटिव हुए थे। कोविड अस्पतालों में भर्ती 835 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना के कुल 924 केस सक्रिय हैं।