Dead body recovered : दो व्यक्ति की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत , रेल ट्रैक के समीप मॉर्निंग वॉक कर रहे थे…
1 min read
Dead body recovered : दो व्यक्ति की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत , रेल ट्रैक के समीप मॉर्निंग वॉक कर रहे थे…
NEWSTODAYJ : कोडरमा।धनबाद गया रेलखंड के हीरोडीह स्टेशन के पूर्व केबिन से लगभग आधा किलोमीटर दूर डाउन लाइन पोल संख्या 383/4 चार के समीप दो व्यक्ति की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान रेभनाडीह निवासी लक्ष्मण राणा (55), पिता कारू राणा तथा सहदेव यादव (40), पिता रामसहाय यादव के रूप में कई गई है। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति अहले सुबह रेल ट्रैक के समीप से मॉर्निंग वॉक कर रहे थे।
माना जा रहा है कि दोनों के वार्तालाप में ट्रेन का पता शायद नहीं चल पाया और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना में दोनों का शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी कोडरमा तथा स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : कोरोना की रोकथाम के लिए नुक्कड़ नाटक से चलाया जागरुकता अभियान…
इधर समाचार लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा था। बहरहाल घटना कैसे हुई, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।यह भी माना जा रहा है कि लोग मोबाइल पर बात कर रहे होंगे या कान में इयरफोन लगाए होंगे। इन बिंदुओं पर भी पड़ताल जारी है। दूसरी ओर घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे जाने की तैयारी कर रही है।