Dead body recovered : मनरेगा के डोभा से युवक का शव बरामद , हत्या की आशंका जताई जा रही है , परिजन लोगों का रो-रोकर बुरा हाल…
1 min read
Dead body recovered : मनरेगा के डोभा से युवक का शव बरामद , हत्या की आशंका जताई जा रही है , परिजन लोगों का रो-रोकर बुरा हाल…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के चैता पंचायत के चैता स्कूल के पीछे डोभा में गुरुवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हरिहरपुर थाना को भी सूचना दी गई। शव की पहचान चैता घटवार टोला निवासी दुर्गा राय के 13 वर्षीय पुत्र बंटी राय के रूप में हुई है। इसके बाद चैता घटवार टोला में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़े…Coronavirus : डिवीजनल जेल में हड़कंप , एक साथ 95 कैदी कोरोना पॉजिटिव…
दुर्गा राय ने बताया कि बुघवार की शाम लगभग सात बजे उनका पुत्र बंटी घर से निकला था। देर रात तक नहीं आने पर काफी खोजबीन की गई। पर कुछ पता नही चल सका। गुरुवार की सुबह एक चरवाहे ने शव को देखकर शोर मचाया। इसके बाद लोग पहुंचे। परिजन और ग्रामीणों ने शव की पहचान की।हरिहरपुर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रथम दृष्यटा शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्या के बाद शव को डोभा में फेंक दिया गया। मृतक की आंख और पेट पर गहरे जख्म के निशान हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव मनरेगा के तहत खोदे गए डोभा में उपल रहा था।
सूचना मिलते ही देखने वालों की भीड़ लगई। घटनास्थल गोमो रेलवे स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर दूर है। गुरुवार को जिउतिया पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन बेटे की हत्या की सूचना मिलने से चैता में कोहराम मच गया। महिलाएं घरों से सड़कों पर निकल गईं। बंटी के घर-परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।