
न्यूज़ सुने
|
Dacoit carried out robbery : सत्ताधारी झामुमो के नेता के घर मे डकैतों ने पिस्तौल के बल पर लाखो की लूट कर अपराधी फरार , मंत्री थाना में पहुच प्रभारी को लागए फटकार…
- डकैतों ने पिस्तौल के बल पर परिवार के सभी सदस्यों को काबू किया और घटना को अंजाम दिया। वे नकद 17 हजार समेत लाखों के जेवरात लेकर चलते बने।
- नकाबपोश अपराधियों ने रविवार देर रात झारखंड युवा मोर्चा के नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष तापेश्वर महतो के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया।
NEWSTODAYJ : बोकारो जिले के नावाडीह थाना से महज कुछ ही दूरी पर झारखंड में सत्ताधारी झामुमो के नेता तापेश्वर महतो के घर रविवार की रात डकैतों ने भीषण डाकेजनी की। डकैतों ने पिस्तौल के बल पर परिवार के सभी सदस्यों को काबू किया और घटना को अंजाम दिया। वे नकद 17 हजार समेत लाखों के जेवरात लेकर चलते बने।
घटना की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। इसके बाद डकैतों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस की क्लास ली।
नावाडीह थाना से महज कुछ ही दूरी पर पीडब्लूडी रोड से तेलो जाने वाले मार्ग पर हथियारबंद पांच नकाबपोश अपराधियों ने रविवार देर रात झारखंड युवा मोर्चा के नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष तापेश्वर महतो के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात अपराधियों ने घर के सभी सदस्यों को रिवाल्वर के बल पर बंधक बना कर घर में रखे 17 हजार नकदी सहित लाखों के जेवरात लेकर चलते बने। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कलीम अख्तर दल-बल के साथ पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं।
वहीं जानकारी मिलते ही सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी लेेते हुए अपराधियों को तुरंत पकड़ने की बात कही।तापेश्वर महतो ने बताया कि घर में पूजा रहने की वजह से सभी लोग खा-पीकर सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे हथियारबंद अपराधी छत के रास्ते से घर में प्रवेश कर नाम से तापेश्वर महतो कहते हुए उठाया।
उठते ही सिर पर रिवाल्वर तान दी। इसके बाद घर में मौजूद पत्नी बबीता देवी, पिता रोहन महतो, माता भुलिया देवी को बंधक बनाकर कमरे में रखे अलमीरा, बक्सा आदि को तोड़कर 17 हजार रुपये नगद सहित पत्नी व मां के जेवरात लेने के बाद घर का मुख्य दरवाजा खुलवाकर चले गए।
अपराधियों ने आधे घंटे तक घर में उत्पात मचाया। तापेश्वर महतो ने बताया कि एक की उम्र 22 के करीब बाकी की 30- 35 के आस-पास होगी। दो के पास रिवाल्वर व अन्य के पास चाकू व संबल था। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।