Criminal arrested : साइबर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 9 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार…
1 min read
Criminal arrested : साइबर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 9 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार…
NEWSTODAYJ : जामताड़ा साइबर पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक साथ नो साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार। एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी । एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सियाटांड़ गांव में छापेमारी की गई। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सियाटांड़ गांव में काफी संख्या में साइबर अपराधी एक जगह इकट्ठा होकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहा है।
यह भी पढ़े…Accident : डायवर्शन के निशान नही होने के कारण, पुल के नीचे ट्रेलर गिरा…
गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर सियाटांड़ गांव में छापेमारी की गई और 9 साइबर अपराधी को साइबर अपराध करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया बताया गया कि उनके मोबाइल का जब चेक किया गया तो सीरीज के साथ बात करते हुए पाया गया किया फ्रिज के साथ बात कर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सुशील मंडल पूर्व में भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है।
यह भी पढ़े…Black marketing : अनाज कालाबजारी पर प्रसाशन द्वारा लगातार जांच जारी…
गिरफ्तार अपराधी का नाम विनोद मंडल, पन्नालाल मंडल, दिलीप मंडल, रोबिन मंडल ,विवेक मंडल, राजेश मंडल, भीम मंडल, राजेश मंडल 2 तथा सुशील मंडल को गिरफ्तार किया गया है इनके पास से 9 मोबाइल सेट एक मोबाइल का डब्बा 10 सिम कार्ड तथा एक आधार कार्ड बरामद किया गया है।