
न्यूज़ सुने
|
Crime : पेड़ से लटका मिला BJP नेता का शव, परिजनों ने किया चौंकाने वाला खुलासा , चास प्रखंड के कुरा मंडल के महामंत्री थे…
- सूचना की जानकारी पाकर घरवाले एवं ग्रामीण वहां पर पहुंचे ,साथ ही, पुलिस को सूचना दी गई।
- जिसके बाद मौके पर पिंडाजोरा पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
NEWSTODAYJ : बोकारो के पिंडाजोरा थाना क्षेत्र के संथालडिह स्थित काजू बागान में, पेड़ से लटका हुआ एक व्यक्ति का शव मिला।जिसकी पहचान मथन प्रमाणिक के रूप में की गई है।मृतक भारतीय जनता पार्टी के चास प्रखंड के कुरा मंडल के महामंत्री थे।
जानकारी के अनुसार, मृतक मंगलवार की सुबह घर से बाहर निकला था और देर रात होने पर भी, वह घर वापस नहीं आया। इसके बाद, परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की गई।जिसके बाद सुबह पता चला कि, संथालडीह स्थित काजू बागान के समीप एक पेड़ से लटका हुआ एक शव मिला है।
सूचना की जानकारी पाकर घरवाले एवं ग्रामीण वहां पर पहुंचे।साथ ही, पुलिस को सूचना दी गई।जिसके बाद मौके पर पिंडाजोरा पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों का कहना है।
कि, यह सुसाइड नहीं हत्या है।मृतक बीजेपी के कूरा मंडल के महामंत्री भी हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है।थानाध्यक्ष सुदामा चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रहस्य से पर्दा उठ पाएगा।इधर, मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।