Crime : शिक्षक के आवास से लाखों की चोरी , लोगो ने कहा पेट्रोलिंग के नाम पर खानापूर्ति…
1 min read
Crime : शिक्षक के आवास से लाखों की चोरी , लोगो ने कहा पेट्रोलिंग के नाम पर खानापूर्ति…
- चोरी की घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मकान में शिक्षक रहते हैं , उसके ठीक सामने पहाड़ी है। वहां दिनभर नशेड़िया का जमावड़ा रहता है।
- अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
NEWSTODAY : रांची राजधानी में अपराधियों का हौसला बुलंद है। आये दिन चोरी की घटनाएं घट रही है। वहीं, पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने पर कहीं न कहीं असफल साबित हो रही है। ताजा मामला बरियातू थाना क्षेत्र का है। एदलहातू के सरना कॉलोनी में सीसीएल में खेल शिक्षक के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 3.50 लाख के जेवर, 52 हजार रुपये नगद सहित 4.50 लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
ताज्जुब है कि घटना रात में बल्कि दिन-दहाड़े हुई। शिक्षक राम प्रसाद साव के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शिक्षक राम प्रसाद साव बाजार गए हुए थे। इसी बीच पहले से घात लगाये चोरों ने घंटे भर में ही पूरे घर को खंगाल डाला। तिजोरी खाली कर दी।
जब वापस लौटे तो मुख्य गेट में तो ताला लगा हुआ था लेकिन अंदर घर का ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। आलमीरा में रखे जेवर व नगदी गायब थे। उन्होंने तत्काल 100 नंबर डायल कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पीसीआर मौके पर पहुंची। गृह स्वामी के सामने पुलिस टीम पूरे घर की छानबीन की।
यह भी पढ़े…Mobile robber gang : पुलिस ने मोबाइल लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया…
चोरी की घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मकान में शिक्षक रहते हैं , उसके ठीक सामने पहाड़ी है। वहां दिनभर नशेड़िया का जमावड़ा रहता है। शराबी यहां बैठकर शराब पीते रहते हैं। स्थानीय लोगों में इतनी हिम्मत नहीं कि वे उन नशेड़ियों को आने से मना कर सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोलिंग के नाम पर खानापूर्ति होती है।
अगर पुलिस सख्ती से पेश आती तो नशेड़ियों का जमावड़ा नहीं होता। हालांकि, चोरी की टाइमिंग को देखकर लगता है कि चोर पहले से शिक्षक के घर पर नजर रख रखे थे। मौके देखते ही चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।