
न्यूज़ सुने
|
Crime : पंचायत सचिव का नहीं मिला सुराग, अपहरण की आशंका…
- 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को नहीं मिले सुराग।
- बताया जाता है कि ग़ायब विजय राम भदानी रविवार शाम को जगसीमर से अपने दूसरे घर जमुआ स्थित मिर्जागंज के लिए निकले थे।
NEWSTODAYJ गिरिडीह : जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के पंचायत के पंचायत सचिव सह जगसीमर निवासी विजय राम भदानी रविवार देर शाम से लापता हैं। वहीं उनकी बाइक गरंगघाटा के पास मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस बाइक जब्त कर उनकी खोजबीन में जुटी हुई है। मगर खबर लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। बताया जाता है.
कि ग़ायब विजय राम भदानी रविवार शाम को जगसीमर से अपने दूसरे घर जमुआ स्थित मिर्जागंज के लिए निकले थे। शाम के करीब 6 बजे के आसपास वह गरंग घाटा स्थित मरियम हेंब्रम के घर पहुंचे। जहां किसी का कॉल आया और वह 5 मिनट वापस आने की बात कह कर वहां से निकल गया, लेकिन उसके बाद उनकी कोई खबर नहीं है।घटना के बाद ग्रामीण पंचायत सेवक विजय राम भदानी को जल्द से जल्द खोजे जाने की मांग की है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।