Crime news_Chhatisgarh: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को आग में जलाकर मार डाला
1 min read
Crime news_Chhatisgarh: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को आग में जलाकर मार डाला….
NEWSTODAYJ_Chhatisgarh:जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ में पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पति ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर को आग के हवाले किया था।
जानकारी के मुताबिक मामला पामगढ़ क्षेत्र के चंडीपारा गांव का है जहां पति जीवनलाल कश्यप उम्र 52 वर्ष ने बीती रात पत्नी लतादेवी कश्यप उम्र 46 वर्ष से घरेलू बात पर झगड़ा किया। विवाद बढ़ने पर जान से मारने की नियत से पत्नी पर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा दी। इससे लतादेवी 70 प्रतिशत जल गई। पत्नी को बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
वहीं इस घटना के बाद पीड़िता के पिता जवाहरलाल कश्यप ने इसकी रिपोर्ट कन्हाईबंद चौकी नैला में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति जीवन लाल कश्यप के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।