Crime News : महिला पर गोलीबारी औैर युवक का फंदे से झूलता हुआ शव , महिला घयाल , जांच में जुटी पुलिस…
1 min read
Crime News : महिला पर गोलीबारी औैर युवक का फंदे से झूलता हुआ शव , महिला घयाल , जांच में जुटी पुलिस…
NEWSTODAYJ रांची : हिंदपीढ़ी में महिला पर गोलीबारी औैर युवक का फंदे से झूलता हुआ शव मिलने के मामला पूरी तरह संदेहास्पद बताया जा रहा है। पुलिस ने छानबीन के दौरान घटनास्थल से 5 गोली का खोखा और एक जिंदा गोली बरामद की है। जिनमें चार खोखा पिस्टल का और एक खोखा देसी कट्टा का है। मौके से पिस्टल भी बरामद की गई, लेकिन देसी कट्टा गायब है। मृतक अखलाक उर्फ राजू के परिजनों के मुताबिक घटना के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर महिला शाइस्ता परवीन का पति इरशाद गोलीबारी से घायल महिला को लेकर सीधे रिम्स चला गया।
जबकि मृतक को उसी हाल में छोड़कर सभी चले गए। इस पर परिजनों का आरोप है कि एक सोची समझी साजिश के तहत पहले युवक की हत्या की गई।इसके बाद मामले को आत्महत्या का रूप और उलझाने के लिए महिला को सुरक्षित जगहों पर गोली मारी गई है। महिला को बाह में और पीठ में गोली लगने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पूरी घटना से पुलिस छानबीन में जुट गई है।
अभी पुलिस किसी भी तरह का निष्कर्ष बताने से इंकार कर रही है। हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी ज्ञान रंजन सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मौके पर पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुलवाया है। एफएसएल की टीम फिंगरप्रिंट के सैंपल इकट्ठा कर रही है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।गौरतलब है कि रविवार सुबह हिंदपीढ़ी इलाके में महिला पर गोलीबारी के बाद युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आई। घटनास्थल से युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। वहीं इस गोलीबारी में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद गंभीर स्थिति में इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल भेजा गया। फिलहाल घायल महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। इधर, युवक के परिजन युवक की मौत को संदेहास्पद बता रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि युवक ने आत्महत्या नहीं की है।
बल्कि उसकी हत्या करने के बाद महिला को उन्ही के लोगों ने गोली मारी है। गोलीबारी की कहानी गढ़ने के उदेश्य से महिला पर गोलीबारी की गई।इसके अलावा मृतक के परिजनों के मुताबिक मृतक का महिला के साथ 15 सालो से अवैध संबंध था। देवर भाभी के रूप में पिछले कई वर्षों से साथ रहता था युवक। महिला को 3 से 4 गोली लगने की सूचना महिला की स्थित गंभीर रूप से हुई घायल। हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। अभी छानबीन की जा रही है।