
Crime News : राजगंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मर्डर कांड का किया खुलासा , हथियारा पति गिरफ्तार…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के गोविंदाडीह में पत्नी की हत्या कर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बुधवार को आपसी विवाद के बाद अपनी 55 साल की पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कल ही कुल्हाड़ी जब्त कर लिया था। आरोपी के खिलाफ उसके बेटे के बयान पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : नकली सीमेंट फैक्ट्री पर मोंगिया कम्पनी के अधिकारियों के सहयोग से छापा…
वारदात के समय शैरून बीबी (मृतका), आरोपी कुर्बान (58) के अलावा पाेती मुस्कान ही घर में थी। आरोपी कुर्बान के तीनाें बेटे आलम अंसारी, अबुल अंसारी और सरफराज अंसारी मजदूरी करने के लिए भूली गए थे। कुर्बान की पाेती मुस्कान ने बताया कि दादा-दादी में किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसी बीच दादी नहाने चली गईं और उसके बाद सिर पर तेल लगाने के लिए कमरे में घुसीं, ताे दादा ने अंदर जाकर दरवाजा बंद कर दिया।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : पुलिस के वरीय अधिकारियों ने शहर के कई छठ घाटों का दौरा कर जायजा लिया…
मुस्कान के अनुसार, कमरे में से दादी के चीखने की आवाज आने लगी। काेशिश करने पर भी दरवाजा नहीं खुला। थाेड़ी देर में दादी की आवाज आनी बंद हाे गई। दरवाजा खुला और दादा भागते हुए घर से बाहर चले गए। कमरे में खून दिखने पर मुस्कान शाेर मचाने लगी। आसपास के लाेग पहुंचे और कमरे में गए, लेकिन तब तक शैरून बीबी की माैत हाे चुकी थी। मुस्कान ने कहा कि एक सप्ताह पहले भी दादा-दादी में झगड़ा हुआ था।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : DC , SDAM व विधायक छठ घाटों का निरीक्षण किया…