Crime : होटल में नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का प्रयास…
1 min read
Crime : होटल में नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का प्रयास…
NEWSTODAYJ जमशेदपुर : गोलमुरी की नाबालिग को बहला-फुसलाकर जुगसलाई के होटल में ले जाने और वहां बीयर पिलाकर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग ने गोलमुरी थाना इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में नसरीन बेगम और मेहताब आलम को हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ जबरन शराब पिलाने और युवक के खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
महिला और युवक दिल्ली के रहनेवाले हैं।गोलमुरी की नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह नसरीन की घर में रहनेवाली नाबालिग से परिचित है। दोनों केबुल टाउन की ओर चाउमीन खाने के लिए बुधवार शाम चार बजे निकले थे। इस बीच वहां नसरीन और मेहताब आलम भी आ गए। नाश्ता कराने और घूमाने का झांसा देकर उसे ऑटो में सभी साथ ले गए। टाटानगर स्टेशन होते हुए जुगसलाई अशोक होटल ले गए। कमरा पहले से बुक था। कमरे में वह उसकी सहेली, मेहताब और नसरीन बेगम थे।
मेहताब ने चार बीयर मंगवाया। उसे भी एक बीयर पीने के कहा। इंकार करने पर जबरन पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।वह हल्ला करने लगी तो सभी घबरा गए। होटल वाले ने सभी को वहां से भागने को कहा। इसके बाद उसे ऑटो में घर छोड़ने को सभी तैयार हो गए। ऑटो में भी युवक छेड़छाड़ करता रहा। उसे सभी ने इस्ट प्लांट बस्ती कंचन नगर के पास उतार दिया। उसकी सहेली और अन्य बजरंगनगर चले गए। वह अपने घर पहुंची और मां को मामले से अवगत कराया।नाबालिग ने बताया होटल में महिला किसी शख्स से खरीद-फरोख्त की बात कर रही थी। वहीं नाबालिग की मां ने बताया कि बेटी काफी देर तक नहीं लौटी तो वह परेशान हो गई।
बेटी की सहेली की मां से जाकर पूछा। उससे नसरीन को फोन करवाया। जब सहेली की मां को बंधक बनाया तब नसरीन बेटी को लेकर पहुंची। कंचनगर में ऑटो से बेटी को उतार घर चली गई।इधर, नसरीन के संबंध में पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली कि वह गोलमुरी में महिला दंत चिकित्सक के यहां काम करती है। मेहताब आलम उसका परिचित है। उसकी शादी नसरीन ने आजादनगर थाना क्षेत्र की एक युवती से कराई थी। वह दो बच्चे का पिता है।
यह भी पढ़े…High Court : चारा घोटाला का आरोपी लालू यादव की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई…
विवाद के कारण पत्नी अलग रहती है। नसरीन की परिचित एक नाबालिग दिल्ली में गोलमुरी की महिला चिकित्सक के रिश्तेदार के यहां काम करती है। नसरीन हर पांच-छह माह में दिल्ली आती-जाती थी। सोमवार को नसरीन, मेहताब, एक नाबालिग दिल्ली से वापस गोलमुरी बजरंग नगर लौटे थे। सभी नसरीन के घर में ही रह रहे थे।