Covid19 : दो कोरोना संक्रमित की पुष्टि , दोनों मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया : उपायुक्त…
1 min read
Covid19 : दो कोरोना संक्रमित की पुष्टि , दोनों मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया : उपायुक्त…
- जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की कुल संख्या 96 है।
- कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।
NEWSTODAYJ : पाकुड़ जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने गुरुवार को जिले में दो कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने पर उक्त मरीजों को कोविड19 मैनेजमेंट हास्पिटल रिंची, लिट्टीपाड़ा में भर्ती कर दिया गया है। उनका समूचित ईलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े…Corona Updated India : भारत मे मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 1531669, अब तक 34193 लोगो की मौत…
इनमें पाकुड़ प्रखंड से एक एवं हिरणपुर प्रखंड से एक शामिल है। मिले 02 पॉजिटिव मरीजों में दोनों महिलाएं हैं।पहली महिला सदर प्रखंड पाकुड़ निवासी है। जिनकी उम्र 28वर्ष है और वह स्वास्थ्य कर्मी है।वहीं, दूसरी महिला हिरणपुर प्रखंड के तोडा़ई कंटेनमेंट जोन निवासी है।
यह भी पढ़े…Raksha Bandhan : 3 अगस्त को मनाई जाएगी सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा रक्षाबंधन…
जिनकी उम्र 47 वर्ष है।मिले नए दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की कुल संख्या 96 है।उपायुक्त ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें,मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें।