COVID 19 POLICE : झारखंड में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या हो गई 645…
1 min read
COVID 19 POLICE : झारखंड में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या हो गई 645…
- इससे संक्रमित होने वाले पुलिस की संख्या में भी वृृद्धि हो रही है।
- कोविड-19 से संक्रमित 44 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं।
NEWSTODAYJ : रांची । झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे संक्रमित होने वाले पुलिस की संख्या में भी वृृद्धि हो रही है। अब 645 पुलिस पदाधिकारी, कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। एक की मौत भी हो गई है।
यह भी पढ़े…CORONA UPDATE DHANBAD : आज धनबाद से 21 नए मरीज,आरपीएफ हेडकांस्टेबल की मौत…
पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक 1, पुलिस उपाधीक्षक 5, पुलिस निरीक्षक स्तर के 6 पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के 52 पदाधिकारी, उच्च वर्गीय लिपिक स्तर के 2 पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक के स्तर के 80 पदाधिकारी, आशु सअनि 5, हवलदार 54, आरक्षी/चालक 353, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी 27 एवं गृहरक्षक 15 (कुल-600) पदाधिकारी /कर्मी संक्रमित हैं।
जैप-2 के एक अनिस की मृत्यु 26 जुलाई को हो गई है। कोविड-19 से संक्रमित 44 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं।