COVID 19 : BJP विधायक सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव , ट्वीट कर लोगो को दी जनकारी…
1 min read
COVID 19 : BJP विधायक सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव , ट्वीट कर लोगो को दी जनकारी…
- सैंपल जांच में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
- उन्होंने ट्वीट कर बताया था कुछ दिन पूर्व ही वह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे।
NEWSTODAYJ : रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया था कुछ दिन पूर्व ही वह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे। उसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। बता दें कि मंगलवार को उन्होंने जांच के लिए सैंपल दिया था।
यह भी पढ़े…TRANSFER : राज्यभर के जेल में पदस्थापित काराधीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला…
सैंपल जांच में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया।इसके पहले झारखण्ड के नेताओं में मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। हालांकि बुधवार को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
राज्य के एक और विधायक मथुरा महतो भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। वर्तमान में उनका इलाज टीएमएच जमशेदपुर में चल रहा है।उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को राज्य में 435 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये थे। सिर्फ रांची में ही 106 कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूँ। मुझसे जो हाल के दिनों में संपर्क में आए हैं आप भी अपना कोविड टेस्ट करायें, मैं भी प्रशासन को आज सूची बनाकर उप्लब्ध करा दूँगा। आप सभी स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें, घर पर रहें।
— CP Singh (@bjpcpsingh) July 22, 2020