Coronaviurs : झारखंड राज्य में 54 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले , 109 मरीज ठीक हुए…
1 min read
Coronaviurs : झारखंड राज्य में 54 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले , 109 मरीज ठीक हुए…
NEWSTODAYJ : रांची। झारखंड राज्य में 54 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में कोरोना से 109 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई हैं। मृतकों में रांची और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )जिले से 1 -1मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 40,बोकारो से 3, चतरा से एक, धनबाद से1 , पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 6, गढ़वा से 1,हजारीबाग से 1, कोडरमा से 1 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 118286 हो गया हैं। इनमें 821 सक्रिय केस हैं। जबकि 116402 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1063 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98 .40 प्रतिशत हैं।