Coronavirus update Jharkhand : आज मिले 629 कोरोना मरीज, पांच मरीजों की मौत , 601 कोरोना मरीज स्वस्थ…
1 min read
Coronavirus update Jharkhand : आज मिले 629 कोरोना मरीज, पांच मरीजों की मौत , 601 कोरोना मरीज स्वस्थ…
- अस्पताल से मिली रिपोर्ट के अनुसार आज कुल 665 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 587 रिपोर्ट निगेटिव और 68 पॉजिटिव मिले हैं।
- गुरुवार को लगभग सभी जिलों में नए मरीज मिले। सरायकेला में 18 स्वास्थ्यकर्मी समेत 53 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, लोहरदगा में सीएचओ, एंबुलेंस ड्राइवर सहित 9 पॉजिटिव मिले।
- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
NEWSTODAYJ : झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आज 629 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। राज्य में अब तेजी से कोरोना मरीज मिल रहे हैं। रांची स्थित रिम्स अस्पताल से मिली रिपोर्ट के अनुसार आज कुल 665 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 587 रिपोर्ट निगेटिव और 68 पॉजिटिव मिले हैं। 68 पॉजिटिव केस में से 23 रिम्स से, 14 पलामू से, गढ़वा से 12, रांची से 11 और रामगढ़ से आठ मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आज 601 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
गुरुवार को लगभग सभी जिलों में नए मरीज मिले। सरायकेला में 18 स्वास्थ्यकर्मी समेत 53 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, लोहरदगा में सीएचओ, एंबुलेंस ड्राइवर सहित 9 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा रांची में 78, गढ़वा में 12, पलामू में 31 तथा रामगढ़ में भी 25 मरीजों की पहचान हो चुकी थी। अन्य जिलों में भी नए संक्रमित की पहचान हुई है। उधर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
यह भी पढ़े…Corruption : शिक्षक से घूस लेते नोआमुंडी के BEEO एवं CRP रंगे हाथ एसीबी के हत्थे चढ़ा…
गुरुवार को भी राज्य में पांच मरीजों की मौत हो गई। रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती चार संक्रमित मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें दो धनबाद, एक सिमडेगा तथा एक धुर्वा के मरीज थे। धनबाद के जिन दो मरीजों की मौत हुई उनमें एक दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल हैं। इन्हें सांस से संबंधित समस्या पहले से थी। वे आसनसोल कार्यालय में कार्यरत थे।
इधर, जमशेदपुर के एमजीएम में भी एक मरीज की मौत हो गई। नए संक्रमित की पहचान तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 7,799 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 20,881 हो गए हैं। राज्य में अबतक 238 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि इनमें ज्यादातर अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे।
पूर्वी सिंहभूम में 132, धनबाद में 79, रांची में 78, सरायकेला में 53, पलामू में 31, सिमडेगा में 30, रामगढ़ में 25, हजारीबाग तथा प. सिंहभूम में 16-16, गुमला में 13, देवघर तथा गढ़वा में 12-12, बोकारो तथा गोड्डा में 11-11, लोहरदगा में नौ, पाकुड़ में आठ, कोडरमा में पांच, गिरिडीह, साहिबगंज तथा लातेहार में चार-चार, खूंटी में तीन, जामताड़ा में दो, चतरा तथा दुमका में एक-एक नए मरीज मिले।
गुरुवार को रांची में 176, धनबाद में 102, प. सिंहभूम में 29, हजारीबाग में 24, देवघर तथा पलामू में 20-20, कोडरमा में 17, रामगढ़ तथा चतरा में नौ-नौ, गुमला में आठ, सरायकेला में सात, पाकुड़ में पांच, जामताड़ा में चार, गोड्डा में दो मरीज स्वस्थ हुए।